ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। US Central Command (CENTCOM) ने पुष्टि की है कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ लगातार नौवीं रात भी हवाई हमले किए हैं। इन हमलों का मुख्य उद्देश्य ईरान की उन सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना है, जो होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों को निशाना बना रही थीं।

👉: Iran Jask Explosion: ईरान के जस्क शहर में जोरदार धमाके, क्षेत्र में तनाव बढ़ा और आवाजाही पर असर.

हमलों का असर और क्षेत्रीय स्थिति

इस संघर्ष का असर आम लोगों और प्रवासियों पर भी पड़ रहा है। बहरीन के गृह मंत्रालय ने देर रात एयर रेड सायरन बजने की सूचना दी और नागरिकों को सुरक्षित रहने की सलाह दी। वहीं कुवैत ने ईरान से आए ड्रोन्स को इंटरसेप्ट करने की पुष्टि की है। ईरान की सेना ने दावा किया है कि उन्होंने कुवैत में मौजूद Camp Udairi और Ali Al Salem Air Base पर ड्रोन से हमले किए हैं।

इस पूरे घटनाक्रम में अब तक 17 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 27 जून से अब तक हुए हमलों में करीब 50 लोग मारे गए हैं और 517 लोग घायल हुए हैं। ईरान के सर्वोच्च नेता Mojtaba Khamenei ने इन हमलों को जारी रहने पर सख्त चेतावनी दी है और अमेरिका के साथ हुए अंतरिम समझौते को अब खारिज कर दिया है।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.