अमेरिका और इस्राइल के ईरान के साथ शुरू हुए युद्ध का असर अब पूरी दुनिया के आम लोगों पर दिखने लगा है. 28 फरवरी 2026 से शुरू हुए इस टकराव के कारण ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में भारी उछाल आया है. होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) बंद होने से दुनिया भर में पेट्रोल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं. अल जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक कम से कम 85 देशों में तेल महंगा हो गया है, जिससे हवाई सफर से लेकर रोजमर्रा की चीजें महंगी होने का खतरा बढ़ गया है.

👉: Kuwait Food Crackdown: कुवैत में सड़े खाने पर बड़ी कार्रवाई, 14 दुकानों पर दर्ज हुआ केस, फ्रोजन मीट को बता रहे थे फ्रेश

दुनिया के किन 10 देशों में सबसे ज्यादा बढ़ा पेट्रोल का भाव

ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेज के ताजा आंकड़ों के अनुसार पेट्रोल की कीमतों में सबसे अधिक उछाल इन 10 देशों में दर्ज किया गया है.

देश (Country) कितना बढ़ा दाम (Increase)
Vietnam लगभग 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी ($1.13 प्रति लीटर)
Pakistan 55 PKR प्रति लीटर का इजाफा
Laos 33 प्रतिशत की वृद्धि
Cambodia 19 प्रतिशत की वृद्धि
Australia 18 प्रतिशत की वृद्धि
United States 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी (कैलिफोर्निया में सबसे ज्यादा)
Bangladesh सप्लाई में भारी कमी और आयात खर्च बढ़ा
South Korea रिटेल दबाव के कारण सरकार ने प्राइस कैप लगाया
Thailand अचानक दाम बढ़ने से सरकार को सब्सिडी देनी पड़ी
Japan सप्लाई रुकने के कारण संरक्षण के उपाय शुरू

खाड़ी देशों से तेल सप्लाई ठप होने का क्या होगा असर

ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे इस युद्ध की वजह से खाड़ी देशों से तेल का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है. दुनिया का 20 प्रतिशत से ज्यादा तेल होर्मुज के रास्ते आता है, जो फिलहाल पूरी तरह से बंद या सीमित कर दिया गया है. इसके अलावा ईरान ने सऊदी अरब के एक बड़े तेल क्षेत्र पर भी ड्रोन से हमला किया है.

इन सब घटनाओं के कारण 9 मार्च को ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude) 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था. हालांकि अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने बाजार को संभालने के लिए रिजर्व से 182 मिलियन बैरल तेल निकालने का प्रस्ताव दिया है, जिससे फिलहाल यह 88 से 91 डॉलर के बीच आ गया है. जेट फ्यूल (Jet Fuel) का दाम दोगुना होने से फ्लाइट के टिकट काफी महंगे हो गए हैं, जिसका सीधा असर खाड़ी देशों में काम करने वाले प्रवासियों और आम यात्रियों की जेब पर पड़ रहा है.

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com