अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर नया अपडेट सामने आया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अधिकारी उन्हें इस युद्ध को खत्म करने के लिए रोजाना नए विकल्प दे रहे हैं. हालांकि ट्रंप ने अभी तक किसी भी विकल्प को मंजूरी नहीं दी है. उनका कहना है कि जब तक शर्तें पूरी तरह से ठोस नहीं होंगी, तब तक कोई समझौता नहीं किया जाएगा. वहीं दूसरी तरफ गल्फ देशों जैसे कतर, सऊदी अरब और UAE में भी इसका असर देखने को मिल रहा है.

ℹ: US Iran War Update: ट्रंप के सामने युद्ध खत्म करने के कई विकल्प, लेकिन राष्ट्रपति ने कहा ईरान के नेता तो अब ज़िंदा ही नहीं

खाड़ी देशों पर क्या हो रहा है असर

गल्फ देशों में रहने वाले प्रवासियों और भारतीयों के लिए यह स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है. पिछले 24 घंटों में ईरान की तरफ से कई मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए. रिपोर्ट के अनुसार कतर ने 14 में से 13 बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया. वहीं सऊदी अरब ने पूर्वी क्षेत्र की तरफ आ रहे 35 ईरानी ड्रोन्स को मार गिराया है.

UAE में भी मिसाइल और ड्रोन हमले रोके गए हैं, जिससे दुबई एयरपोर्ट के पास फ्यूल स्टोरेज को नुकसान पहुंचने की खबर है. इन हालातों के बीच अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया है कि 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 60,000 से ज्यादा अमेरिकी नागरिक मिडिल ईस्ट छोड़ चुके हैं.

ट्रंप की आगे की क्या है तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा है कि अमेरिका ने ईरान के 7,000 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों से ईरान की मिसाइल लॉन्च क्षमता 90 प्रतिशत तक कम हो गई है. अमेरिका अब मिडिल ईस्ट में 5,000 अतिरिक्त सैनिक भेजने की तैयारी कर रहा है.

इसके अलावा Strait of Hormuz से समुद्री व्यापार पूरी तरह रुका हुआ है. ट्रंप ने चीन, ब्रिटेन, फ्रांस और जापान समेत सात देशों से अपील की है कि वे इस रास्ते को सुरक्षित करने में मदद करें. दूसरी तरफ ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा है कि वे अपनी रक्षा के लिए तैयार हैं और उन्होंने अमेरिका से किसी युद्धविराम या बातचीत की मांग नहीं की है.

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com