ईरान और अमेरिका-इज़राइल के बीच चल रहे युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो गया है। लगातार 16 दिनों से दोनों तरफ से सैन्य हमले किए जा रहे हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ कर दिया है कि उनका देश इस जंग में पीछे हटने वाला नहीं है। उन्होंने बयान दिया है कि तेहरान इस युद्ध को वहां तक ले जाने के लिए तैयार है जहां तक जरूरी होगा। उनका कहना है कि यह संघर्ष इस तरह खत्म होना चाहिए कि दुश्मन भविष्य में फिर कभी ऐसे हमले के बारे में ना सोच सके।

सीजफायर से इनकार और होर्मुज जलडमरूमध्य का हाल

अब्बास अराघची ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि ईरान ने युद्धविराम की मांग की है। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को भ्रामक बताया है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए अहम माने जाने वाले होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पर भी ईरान ने अपनी स्थिति साफ की है। ईरान के मुताबिक यह रास्ता अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए खुला है, लेकिन अमेरिका और इज़राइल से जुड़े जहाजों की एंट्री यहां पूरी तरह बंद कर दी गई है। इस वजह से सैकड़ों जहाज रास्ते में फंसे हुए हैं और कई शिपिंग कंपनियों ने सुरक्षा के डर से इस रास्ते का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है।

युद्ध में अब तक हुए हमले और नुकसान का आंकड़ा

इज़राइल की सेना ने अपने ऑपरेशन रोरिंग लायन के तहत पिछले 24 घंटों में 200 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया है। इसमें मिसाइल लॉन्चर और हथियारों के ठिकाने शामिल हैं। वहीं अमेरिका ने ईरान के सबसे बड़े तेल निर्यात केंद्र खार्ग द्वीप को निशाना बनाया है। जवाब में ईरान ने भी इज़राइल पर कई मिसाइलें दागी हैं। दोनों तरफ से हो रहे इन हमलों में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। रेड क्रीसेंट और आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है।

देश / जगह नुकसान और मौतें
ईरान 300 से अधिक नागरिक मारे गए
इज़राइल 12 मौतें और हजारों घायल
अमेरिकी सेना 14 जवानों की जान गई
खाड़ी देश UAE में 6, कुवैत में 6, सऊदी अरब में 2 मौतें
Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com