अमेरिका ने ईरान के लिए अपनी पाबंदियों में बड़ी ढील दी है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग (OFAC) ने कन्फर्म किया है कि जनरल लाइसेंस X अब 21 अगस्त 2026 तक चालू रहेगा। इसके तहत ईरान अपना कच्चा तेल, पेट्रोकेमिकल्स और पेट्रोलियम उत्पाद बना सकेगा और उन्हें बेच भी सकेगा।
👉: Global Gas Demand: 2026 में दुनिया भर में गैस की मांग कम होगी, मिडिल ईस्ट के तनाव से बढ़ी कीमतें।
यह नया लाइसेंस पहले वाले जनरल लाइसेंस U के मुकाबले ज़्यादा बड़ा है। इसमें न सिर्फ तेल की बिक्री और डिलीवरी शामिल है, बल्कि तेल बनाने यानी प्रोडक्शन की भी अनुमति दी गई है। साथ ही इसमें पेट्रोकेमिकल्स को भी जोड़ा गया है।
इस आदेश के बाद अब ईरान के इन प्रोडक्ट्स को अमेरिका में भी लाया जा सकेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि ईरान सरकार या अन्य ब्लॉक किए गए लोगों को भुगतान करने के लिए अमेरिकी डॉलर (US Dollar) का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
यह फैसला ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत के दौरान लिया है। ट्रेजरी सचिव Scott Bessent ने इस 60 दिनों की छूट के बारे में जानकारी दी है।
हालांकि, अमेरिका ने कुछ देशों के लिए इस सुविधा को मना किया है। ईरान अपना तेल उत्तर कोरिया, क्यूबा और यूक्रेन के कुछ हिस्सों जैसे कि क्रीमिया को नहीं बेच पाएगा।
