अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ वॉर Pete Hegseth ने ईरान के खिलाफ की गई समुद्री नाकेबंदी को दुनिया के लिए एक तोहफा बताया है। उन्होंने साफ कहा कि यह नाकेबंदी तब तक जारी रहेगी जब तक अमेरिका का मकसद पूरा नहीं हो जाता। पेंटागन के मुताबिक अब तक 34 जहाजों को रोका गया है, लेकिन ईरान अब भी गुप्त तरीके से अपना तेल दुनिया को बेच रहा है।

अमेरिका ने ईरान की नाकेबंदी क्यों की है?

Pete Hegseth ने 24 अप्रैल 2026 को पेंटागन में बयान दिया कि अंतरराष्ट्रीय स्थिरता के लिए ईरान की समुद्री आवाजाही को रोकना बहुत जरूरी है। उन्होंने इस मिशन को साहसी और खतरनाक बताया। इसी अभियान के तहत 24 अप्रैल को अमेरिकी युद्धपोत USS Rafael Peralta ने एक ईरानी जहाज को रोका और उस पर कब्जा किया, जो ईरान के किसी बंदरगाह की तरफ जा रहा था।

ईरान का जवाब और तेल बेचने का गुप्त तरीका क्या है?

ईरान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल Reza Talaei-Nik ने कहा कि उन्होंने अभी अपनी पूरी मिसाइल ताकत का इस्तेमाल नहीं किया है। उन्होंने बताया कि देश के 3 करोड़ से ज्यादा लोग ‘सैक्रिफाइस’ अभियान में शामिल हुए हैं। वहीं maritime डेटा देने वाली एजेंसी Lloyd’s List Intelligence के मुताबिक ईरान ‘शैडो फ्लीट’ यानी गुप्त जहाजों के जरिए तेल भेज रहा है। रिपोर्ट के अनुसार 13 अप्रैल से अब तक 11 टैंकर फारस की खाड़ी से तेल लेकर निकले हैं।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com