अमेरिका ने हिंद महासागर में बड़ी सैन्य कार्रवाई करते हुए ईरान के दो तेल टैंकरों को जब्त कर लिया है। इन जहाजों में भारी मात्रा में ईरानी कच्चा तेल लदा हुआ था। US Attorney Jeanine Pirro ने जानकारी दी कि यह पूरी कार्रवाई उनके ऑफिस से जारी किए गए वारंट के आधार पर की गई है।

किन जहाजों को पकड़ा गया और उनमें क्या था?

अमेरिकी सेना ने M/T Majestic और M/T Tifani नाम के दो जहाजों को पकड़ा है। इन दोनों जहाजों में करीब 19-19 लाख बैरल ईरानी कच्चा तेल था। M/T Majestic को पहले M/T Phonix के नाम से जाना जाता था, जिसे चीन भेजा जा रहा था। वहीं M/T Tifani को बंगाल की खाड़ी से पकड़ा गया था।

अमेरिकी सरकार और सेना का क्या आदेश है?

US Attorney Jeanine Pirro ने कहा कि आतंकवाद का समर्थन करने वालों और अवैध तेल व्यापार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसी बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सेना को सख्त आदेश दिए हैं कि Strait of Hormuz में बारूदी सुरंग बिछाने वाली ईरानी छोटी नावों को देखते ही गोली मार दी जाए।

अंतरराष्ट्रीय समुद्र में अब क्या नियम लागू होंगे?

Pentagon ने साफ कर दिया है कि अंतरराष्ट्रीय पानी अब प्रतिबंधित जहाजों के लिए छिपने की जगह नहीं है। जनरल Dan Caine ने बताया कि अमेरिका अब उन सभी ‘डार्क फ्लीट’ जहाजों का पीछा करेगा जो ईरान के लिए काम कर रहे हैं। अमेरिकी रक्षा विभाग का मकसद अवैध तेल नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना है।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.