अमेरिका (US) ने ओमान में मौजूद अपने सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवार वालों को तुरंत देश छोड़ने का आदेश दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग (US State Department) ने सुरक्षा कारणों और क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए यह कदम उठाया है। यह आदेश 13 मार्च की रात को जारी किया गया, जो मुख्य रूप से गैर-जरूरी (non-emergency) कर्मचारियों के लिए लागू किया गया है।

🗞️: ईरान युद्ध के बीच 32 देशों का बड़ा फैसला, बाजार में उतारेंगे 40 करोड़ बैरल कच्चा तेल

ओमान में क्या हैं सुरक्षा के नए नियम

क्षेत्र में ईरान और हूती विद्रोहियों से जुड़े तनाव के कारण कई सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं। मस्कट स्थित अमेरिकी दूतावास के कर्मचारियों की आवाजाही को 50 किलोमीटर के दायरे तक सीमित कर दिया गया है।

  • ओमान के कई हिस्सों में शेल्टर-इन-प्लेस नियम लागू है, हालांकि मस्कट शहर से इसे आंशिक रूप से हटा लिया गया है।
  • मुसंडम और मसीरा आईलैंड (Masirah Island) जाने पर अमेरिकी कर्मचारियों को सख्त मनाही है।
  • समुद्री क्षेत्र में 25 किलोमीटर के बाहर किसी भी तरह की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।

आम नागरिकों और यात्रियों के लिए निर्देश

अमेरिकी सरकार ने पूरे ओमान को लेवल 3 (Reconsider Travel) कैटेगरी में रखा है। वहीं यमन सीमा से सटे इलाकों के लिए लेवल 4 (Do Not Travel) की चेतावनी जारी की गई है।

  • अमेरिकी नागरिकों से अपील की गई है कि वे ओमान के एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइट्स के जरिए जल्द से जल्द देश छोड़ दें।
  • मदद के लिए नागरिकों को mytravel.state.gov पर जाकर ‘Crisis Intake Form’ भरने को कहा गया है।
  • जो लोग ओमान में रुकना चाहते हैं, दूतावास ने उन्हें पर्याप्त खाना, पानी और दवाइयां जमा कर घरों में सुरक्षित रहने की सलाह दी है।
  • ताजा जानकारी के लिए विदेश विभाग ने एक WhatsApp चैनल भी शुरू किया है।