अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपनी समुद्री नाकाबंदी हटाने का संकेत दिया है. एक अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक यह कदम तब उठाया जाएगा जब होर्मुज जलडमरूमध्य को खोला जाएगा. इस खबर के बाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है.

📰: US और ईरान के बीच शांति समझौता होने वाला है, पाकिस्तान ने दी बड़ी खबर, 14 पॉइंट्स पर चल रही बात

समुद्री नाकाबंदी पर बड़ा अपडेट

एक अमेरिकी अधिकारी ने यह जानकारी साझा की है कि अमेरिका ईरान पर अपनी समुद्री नाकाबंदी को रोकने की तैयारी में है. यह पूरा प्रोसेस तब शुरू होगा जब होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को खोलने का कदम उठाया जाएगा. दोनों प्रक्रियाओं को एक साथ पूरा करने की योजना है.