अमेरिका की सेना ने शनिवार को दक्षिणी ईरान में कई सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले किए हैं। यह कार्रवाई Strait of Hormuz में एक कमर्शियल जहाज पर हुए ड्रोन हमले के बाद की गई है। अमेरिकी हमलों में ईरान के निगरानी सिस्टम, संचार नेटवर्क और हवाई रक्षा प्रणालियों को निशाना बनाया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, ये धमाके Sirik पोर्ट के पास Tahrui गांव और Qeshm Island पर महसूस किए गए। अमेरिका ने ईरान के ड्रोन स्टोरेज और माइनलेयर क्षमताओं वाले केंद्रों को भी तबाह किया है।
यह पूरा मामला Panama के झंडे वाले तेल टैंकर Kiku पर हुए हमले से जुड़ा है। इस जहाज पर एक ‘वन-वे अटैक ड्रोन’ ने हमला किया था। उस समय जहाज पर 20 लाख बैरल से ज्यादा कच्चा तेल लदा हुआ था। अधिकारियों ने कन्फर्म किया कि इस हमले में किसी भी क्रू मेंबर को चोट नहीं आई और तेल का कोई रिसाव भी नहीं हुआ।
दूसरी तरफ, ईरान ने भी अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए Operation True Promise 4 के तहत Wave 83 हमला किया। इस हमले में ईरान ने अमेरिका और इसराइल के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।
ईरान के इस जवाबी हमले में Ashdod के स्टोरेज टैंक, Modi’in में एक अमेरिकी सेंटर और Al-Dhafra व Al-Udeiri के सैन्य अड्डों को टारगेट किया गया।
