होरमुज जलडमरूमध्य यानी Strait of Hormuz में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा को लेकर अमेरिका और ब्रिटेन एक बड़ी बैठक करने की योजना बना रहे हैं। यह बैठक अगले हफ्ते London में आयोजित की जाएगी। इसमें पश्चिमी और मध्य पूर्वी देशों के रक्षा मंत्री और सैन्य अधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक का मुख्य मकसद एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन तैयार करना है ताकि समुद्री रास्ते से व्यापार को सुरक्षित बनाया जा सके।

गठबंधन और सुरक्षा के इंतजाम

इस बैठक में US Defence Secretary Pete Hegseth और Joint Chiefs Chairman Gen. Dan Caine के शामिल होने की संभावना है। अमेरिका की ओर से अपने सहयोगियों से माइन-स्वीपिंग (de-mining) जहाज, नौसैनिक जहाज और ड्रोन की मांग की जा रही है ताकि इस समुद्री गलियारे की सुरक्षा की जा सके। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने इस पहल की पुष्टि की है।

ईरान के साथ जारी तनाव

हाल ही में Strait of Hormuz में ईरान द्वारा जहाजों पर किए गए हमलों के बाद अमेरिका ने अपनी प्रतिक्रिया तेज कर दी है। अमेरिकी सेना ईरान के दक्षिणी तट पर स्थित सैन्य ठिकानों पर लगातार हमले कर रही है। हालांकि, पिछले चार दिनों में किसी भी व्यापारिक जहाज पर हमला नहीं हुआ है, लेकिन अधिकारी इसे लेकर सतर्क हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने भी व्यापारिक जहाजों पर हमले के जवाब में ईरान के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की चेतावनी दी है। इस पूरे प्रयास का उद्देश्य Strait of Hormuz को फिर से व्यापार के लिए सुरक्षित खोलना है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com