पूरी खबर एक नज़र,

  • जिन लोगों को हज यात्रा की अनुमति मिल चुकी है उन्हें आज से लेकर 3 जुलाई तक कोरोना का टीका दिया जाएगा
  • वैक्सीन की लिस्ट जारी

जिन लोगों को हज यात्रा की अनुमति मिल चुकी है उन्हें आज से लेकर 3 जुलाई तक कोरोना का टीका दिया जाएगा

ओमान स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि जिन लोगों को हज यात्रा की अनुमति मिल चुकी है उन्हें आज से लेकर 3 जुलाई तक कोरोना का टीका दिया जाएगा। मंत्रालय ने कहा है कि आज यानी कि 7 जून से कोरोना का टीका देकर हज यात्रियों को सुरक्षित करने की कोशिश की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने बयान में बताया है कि 3 जुलाई तक टीका दिया जाएगा। सऊदी ने साफ कर दिया है कि हज के लिए तीन तरह के वैक्सीन का लेना जरूरी है।

यह सब वैक्सीन लेना जरूरी

सबसे पहले मान्यता प्राप्त Covid-19 vaccine, Meningococcal Meningitis (ACYW135) के लिए Quadric-vaccination और सीजनल इन्फ्लूएंजा के लिए टीका। यात्रा के कम से कम 10 दिन पहले यह सब वैक्सीन लेना जरूरी है।

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।