एक और Actress ने ख़त्म किया अपना जीवन

टीवी अभिनेत्री वैशाली ठक्कर (29) ने रविवार को इंदौर स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने बताया कि वैशाली को उनका पूर्व प्रेमी परेशान कर रहा था ।

 

दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत अभिनेता के करीबी ने छोड़ा दुनिया

वैशाली अभिनेता सुशांत राजपूत की दोस्त थीं। टीवी धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से करियर की शुरुआत करने वाली वैशाली ससुराल सिमर का सीरियल से स्टार बनीं। उन्होंने कई धारावाहिकों में काम किया है। पुलिस ने कहा कि वैशाली साई बाग कॉलोनी में रहती थीं।

सुशांत की तरह पंखे से लटकी मिली

पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस जब उनके घर पहुंची तो वह एक कमरे में पंखे से लटकी मिलीं। इंदौर के एसीपी एम रहमान ने बताया कि घटना रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है। अभिनेत्री के शव के पास मिले सुसाइड नोट से पता चलता है कि वह तनाव में थीं। आपको बताते चले की सुशांत सिंह राजपूत का शव भी पंखे से लटका मिला था.

tv actress vaishali thakkar commit suicide in indore know about her  personal life bud | मशहूर टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने की आत्महत्या, पुलिस  को मिला सुसाइड नोट

पूर्व प्रेमी बना मौत का कारण

उन्हें उनका पूर्व प्रेमी और पड़ोसी राहुल परेशान कर रहा था । वैशाली किसी से शादी भी करने वाली थीं, जिसे उसने रुकवा दिया था। राहुल की तलाश की जा रही है । उन्होंने कहा, अभिनेत्री के ई-गैजेट्स की भी जांच की रही है।