वंदे भारत मिशन के तहत सऊदी और कुवैत से  502 प्रवासी कामगार सोमवार को बिहार पहुंचे। सभी कामगार चार्टेड विमान से बिहार के बोधगया पहुंचे। प्रवासियों को लेकर आ रहा इंडिगो का चार्टेड विमान सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर गया पहुंचा।  इस विमान से 167 लोग गया उतरे।

उसके बाद सऊदी दम्मम से इंडिगो के एक और विमान ने उड़ान भरी और वह विमान करीब पौने 11 बजे मुंबई पहुंचा। यहां से वही विमान बिहार और झारखंड के लोगों को लेकर रवाना हुआ।  इस विमान में 175 बिहारी प्रवासी सवार थे। जो गया में उत्तर गए।

इसके बाद दोपहर दो बजे जजीरा एयरवेज का एक चार्टेड फ्लाइट कुवैत से गया पंहुचा। इस विमान से 160 प्रवासी गया आएं। इस तरह तीनों विमानों से 502 प्रवासी भारत पहुंचे।

एयरपोर्ट पर सभी प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने कहा कि किसी भी यात्री में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। हालांकि अभी सभी निर्धारित समय तक क्वारंटाइन में रखा जाएगा।

GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।