पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई

प्रधानमंत्री मोदी देश की पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी के साथ दक्षिण भारत को पहली वंदे भारत ट्रेन मिल गई है। यह सेमी हाईस्पीड ट्रेन चेन्‍नई और मैसूर के बीच चलेगी। इस ट्रेन के आ जाने से चेन्नई और बेंगलुरु के बीच का सफर बहुत कम समय में पूरा किया जा सकता है।

यह होगा टाइम टेबल

बताते चलें कि यह ट्रेन (20607) 160 किलोमीटर की अधिकतम स्पीड से चल सकती है। यह ट्रेन सुबह को 5.50 बजे चेन्‍नई से रवाना होगी। कटपड़ी जंक्‍शन में 7.21 बजे पहुंचेगी और 7.25 बजे यहां से चलेगी। इसके बाद में जोलरपेट्टई स्‍टेशन में 8.25 बजे पहुंचेगी और बाद में बेंगलुरु जंक्‍शन 10.15 बजे पहुंजकर 10.20 बजे रवाना होगी. 12.20 पर यह ट्रेन मैसूर पहुंच जाएगी।

मैसूर से दोपहर 1.05 बजे चलेगी. बेंगलुरु सिटी स्‍टेशन में 2.50 बजे पहुंचकर 2.55 बजे चल देगी। 4.50 बजे जोलरपेट्टई में ट्रेन में पानी भरा जाएगा। इसके बाद पटपड़ी जंक्‍शन 5.36 बजे पहुंचकर 5.40 बजे चल देगी और 7.30 बजे चेन्‍नई पहुंच जाएगी। इस तरह कुल सफर 6 घंटे 10 मिनट का होगा।

इतना लगेगा किराया

चेन्‍नई से मैसूरु तक चेयरकार का किराया 1200 रुपये होगा और एग्जीक्यूटिव का किराया 295 रुपये होगा। मैसूरु से चेन्‍नई का चेयरकार का किराया 1365 रुपये होगा और एग्‍जीक्‍यूटिव क्‍लास का किराया 24.85 रुपये होगा। यह ट्रेन चेन्नई से बेंगलूरु से मैसुरू वंदे भारत एक्सप्रेस हफ्ते के 6 दिन चलेगी- सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार।