एक नजर पूरी खबर

  • वंदे भारत मिशन के तहत सऊदी से वापसी कर रहे भारतीय प्रवासी
  • 87,000 से अधिक भारतीय नागरिकों ने की वतन वापसी
  • 162,000 भारतीय जिन्होंने आज तक प्रत्यावर्तन के लिए कराया पंजीकरण

Vande Bharat Mission

रियाद में भारतीय दूतावास ने वंदे भारत मिशन के तहत सऊदी से भारती वापसी करने वाले प्रवासियों के आंकड़ें जारी किए। दूतावास के अनुसार सऊदी अरब से 87,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया है।

vande bharat

इस दौरान भारतीय राजदूत डॉ औसाफ सईद ने कहा कि “वंदे भारत मिशन के माध्यम से भारतीयों के प्रत्यावर्तन के संबंध में, सऊदी अरब में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों से 87,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को भारत में वापस लाया गया है। इसके लिए अब तक 480 से अधिक उड़ानों सऊदी से भारत के लिए तय की जा चुकी है।

इस दौरान उम्होंने मौजूदा आंकड़ों पर बात करते हुए बताया कि कुल 162,000 भारतीय जिन्होंने आज तक प्रत्यावर्तन के लिए पंजीकरण कराया था।” भारतीय दूत ने इस तरह के बड़े ऑपरेशन को करने के लिए आवश्यक समर्थन के लिए सऊदी अधिकारियों, विशेष रूप से जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन का आभार व्यक्त किया।GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।