रविवार को अधिकारियों के द्वारा यह बताया गया है कि पत्थर मारने के कारण बंदे भारत एक्सप्रेस के चार कोचों को हानि पहुंची है। Amb-Andaura स्टेशन से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में इस तरह की घटना देखने को मिली।

Basal village के पास हुई ट्रेन हादसे की शिकार

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि शनिवार करीब 1:15 PM में Basal नामक गांव के पास कुछ लोगों ने ट्रेन पर पत्थर मारना शुरू कर दिया था। इस मामले में यह कहा गया है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही जरूर की जाएगी। इस कारण E-1, E-2, C-7 और C-10 coaches को नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह है कि इस हादसे किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

इसी तरह की एक और घटना Durg-Visakhapatnam train में हुई थी जिसपर पत्थर चलाने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। यह घटना शुक्रवार रात 9:00 बजे हुई थी जब ट्रेन Bagbahra railway station से गुजर रही थी।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>