• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
रविवार, मार्च 15, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में आया Heart Attack. फ्लाइट के जैसे होने लगा अनाउंसमेंट, बच गई आदमी कि जान

Lov Singh by Lov Singh
अप्रैल 25, 2023
in India
0
1
SHARES
10
VIEWS

वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में आया Heart Attack. फ्लाइट के जैसे होने लगा अनाउंसमेंट, बच गई आदमी कि जान

Lov Singh · अप्रैल 25, 2023

हवाई सफर में जब एक ही तबीयत बिगड़ जाती है तब वैसी स्थिति में तुरंत मेडिकल सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं और उसके लिए विमान को नजदीकी किसी भी एयरपोर्ट पर लैंड करवा लिया जाता है. लेकिन अब भारतीय रेलवे में भी चिकित्सा सुविधाएं और साथ ही साथ उसको लेकर सजगता है. कल के सफर में हुए इस घटनाक्रम को देखकर या जानकर आपका पक्ष भारतीय रेलवे के प्रति जरूर बदलेगा.

भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से चलकर हजरत निजामउद्दीन जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में एक यात्री को सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ गया। इसके चलते ट्रेन को सुबह बीना स्टेशन पर रोककर यात्री को अस्पताल पहुंचाया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार बावड़ियां कलां के रहने वाले बुजुर्ग अवधेश खरे और उनकी पत्नी रीता सोमवार सुबह वंदे भारत एक्सप्रेस से रानी कमलापति से हजरत निजामउद्दीन के लिए यात्रा कर रहे थे । वे ट्रेन के कोच सी- 10 में मौजूद थे।

ट्रेन के विदिशा रेलवे स्टेशन से निकलने के कुछ समय बाद ही अवधेश खरे को सीने में दर्द की शिकायत हुई । इसके साथ ही वह पसीने में भीग गए। इस पर पत्नी रीता ने कोच में मौजूद दूसरे यात्रियों से मदद मांगी। यात्रियों ने आरपीएफ कर्मचारियों को चिकित्सकीय मदद की सूचना दी। इस पर आरपीएफ जवान इंदर यादव और उनकी टीम कोच में पहुंची।


शुरू हुआ एक्शन

आरपीएफ टीम ने तत्काल टीटीई से संपर्क कर, लोको पायलट तक सूचना पहुंचाई। साथ ही उद्घोषणा कर ट्रेन में सफर कर रहे भोपाल के डॉ. कुलदीप मिश्रा और बुदनी के डॉ. अनुपम शर्मा से संपर्क किया गया। इसके बाद इन दोनों चिकित्सकों ने उक्त कोच में पहुंचकर अवधेश खरे की जांच की, तब उनकी नाड़ी बहुत धीमी चल रही थी । इस पर चिकित्सकों ने अवधेश खरे को दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि की।

नहीं था दवाई फिर भी हुआ बचाव

साथ ही तेजी से बिगड़ रही सेहत को स्थिर करने के लिए जरूरी दवाओं की उपलब्धता के बारे में मरीज की पत्नी से पूछा। लेकिन, उनके पास कोई दवा उपलब्ध नहीं थी । इसके चलते ट्रेन में लगाए गए कोच उद्घोषणा सिस्टम की मदद से जरूरी दवाओं के नाम प्रसारित कर, यात्रियों से उपलब्धता पूछी गई। इसके बाद दूसरे कोच में सफर कर रहे एक यात्री ने चिकित्सक द्वारा मांगी गई दवा मुहैया कराई, जो मरीज को दी गई। इससे उनकी हालत स्थिर हो गई और फिर ट्रेन के बीना रेलवे स्टेशन पहुंचने पर रोककर मरीज को एंबुलेंस के माध्यम से रेलवे हॉस्पिटल बीना पहुंचाया गया।

ShareTweetSendShare
Previous Post

जानिए आज के सारे 12 राशियों के राशिफल. धन लाभ, पारिवारिक शांति से लेकर नौकरी, बिज़नेस के योग

Next Post

Maruti Fronx मात्र 7.4 लाख में लॉंच. ख़त्म होगा Punch, Nexon, Magnite, Kiger का मार्केट. मात्र 11 हज़ार में शुरू हुआ बुकिंग

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

World

Iran Statement: ईरान ने खाड़ी में बढ़ती अशांति का ज़िम्मेदार US और Israel को बताया, फ्रांस के विदेश मंत्री से हुई अहम बातचीत

by Aanya
मार्च 15, 2026
0

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट के साथ फोन पर अहम बातचीत की है। इस दौरान ईरान ने साफ तौर...

Read moreDetails

Global Economy Update: कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करेगी दुनिया की तरक्की, Fitch ने भारत की ग्रोथ 7.5% बताई

मार्च 15, 2026

UAE Health Update: अब रिहायशी इलाकों में खुलेंगे वर्चुअल और फील्ड क्लिनिक, आम लोगों को मिलेगी फ्री फर्स्ट एड ट्रेनिंग

मार्च 15, 2026

SalamAir Flight Update: सलाम एयर ने रद्द की कई देशों की उड़ानें, कुवैत और शारजाह जाने वालों पर सीधा असर

मार्च 15, 2026
Next Post

Maruti Fronx मात्र 7.4 लाख में लॉंच. ख़त्म होगा Punch, Nexon, Magnite, Kiger का मार्केट. मात्र 11 हज़ार में शुरू हुआ बुकिंग

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906