Vedant Ltd. ने फिर 20.40 के Dividend का ऐलान किया हैं. शेयर बाजार में पिछले एक साल के दौरान जिन कंपनियों ने निवेशकों को डिविडेंड के जरिए मालामाल किया है उसमें वेदांता (Vedanta Ltd) भी एक है। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में अबतक 4 बार डिविडेंड के जरिए हर शेयर पर 81 रुपये का मुनाफा बांट दिया है। लेकिन इस नये ऐलान के साथ ही आपको 101.40 रुपये का डिविडेंड हासिल हो जाएगा वही इस कंपनी का शेयर भाव आज खबर लिखे जाने तक महज़ 277.10 रुपये हैं.

Vedanta Ltd Share की performance.

वेदांता के शेयरों में पिछले 6 महीने के दौरान 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, इस साल निवेशकों का भरोसा कंपनी पर से कम हुआ है। जिस वजह से स्टॉक का भाव 14.33 प्रतिशत तक लुढ़क गया है। बता दें, वेदांता का 52 वीक हाई 440.75 रुपये प्रति शेयर और 52 वीक लो 206 रुपये प्रति शेयर है।

 

Vedanta Dividend History की जानकारी

बीएसई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार 6 मई को वेदांता शेयर बाजार में एक्स-डिविडेंड के तौर पर ट्रेड किया था। इसके बाद कंपनी ने 19.50 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। जिसके लिए एक्स-डिविडेंड डेट 26 जुलाई 2023 तय की गई थी। इसके बाद 29 नवंबर और 3 फरवरी को भी कंपनी शेयर बाजार में एक्स-डिविडेंड के रूप में ट्रेड कर चुकी है।

 

Announcement Date Ex-Date Dividend (Rs)
28-03-2023 06-04-2023 20.40
23-01-2023 03-02-2023 12.50
17-11-2022 29-11-2022 17.50
19-07-2022 26-07-2022 19.50
06-04-2022 06-05-2022 31.50
23-02-2022 09-03-2022 13.00