संयुक्त अरब अमीरात में यातायात नियमों का पालन न करने की स्थिति में आरोपी पर जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा अगर यह नियमों का उल्लंघन गंभीर स्थिति में होता है तो जेल की सजा के साथ वाहन को बरामद भी कर लिया जाता है। अगर किसी व्यक्ति का वाहन बरामद कर लिया जाता है तो उस टाइम पीरियड के लिए उसे वाहन इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होती है।

नियम उल्लंघन की गंभीरता के हिसाब से किया जाता है वाहन बरामद

अधिकारियों के द्वारा यह बताया गया है कि किसी व्यक्ति का वाहन कितने दिनों के लिए बरामद किया जाएगा यह नियम उल्लंघन की गंभीरता पर निर्भर करता है। जैसे कि दुबई में अगर कोई व्यक्ति वाहन चलाते समय फोन का इस्तेमाल करता है या टेल गेटिंग या फिर अचानक से लेन चेंज करने की गलती करता है तो उसका वाहन 30 दिन के लिए जब्त कर लिया जाता है।

चुन सकते हैं smart vehicle impounding service की सुविधा

ऐसे में वाहन चालकों के लिए smart vehicle impounding service की सुविधा दी जाती है जिसकी मदद से वाहन चालक अपना वाहन घर पर ही बरामद करा सकता है। यानी कि ऐसे में नियम को फॉलो करते हुए भी अपनी कर को लोग अपने पास रख सकते हैं। दरअसल अधिकारियों के द्वारा कार में ट्रैकिंग डिवाइस लगा दिया जाता है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कार का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>