संयुक्त अरब अमीरात के दुबई के जरिए होकर अलग-अलग अरब देशों की यात्रा करने की कोशिश में लगे कई भारतीय नागरिक अब एयरपोर्ट पर फंस गए हैं और अभी मिली जानकारी के अनुसार इस की संख्या 300 है जो कंफर्म हुई है कि एयरपोर्ट  पर यह लोग फंसे हुए हैं.

यह सारे लोग भारत के विभिन्न राज्यों से पैकेज के जरिए आए हुए थे जिसमें वह दुबई पहले आकर यहां पर 14 दिनों का क्वारंटाइन वक्त बिताने के उपरांत अलग-अलग देश जैसे सऊदी अरब कुवैत इत्यादि जाने के लिए इंतजार कर रहे थे.

एकाएक अंतरराष्ट्रीय यात्राओं पर लगे प्रतिबंध के कारण यह सारे लोग एयरपोर्ट पर ही फंस गए हैं और खाने और रहने तक इन्हें दिक्कत हो गई है.

इसी बीच दुबई मरकज और कई अन्य सामाजिक संगठनों ने सारे भारतीय फंसे हुए प्रवासियों के लिए रहने और खाने का इंतजाम किया है.  इस मामले में गल्फ हिंदी टीम को अभी तक इतनी ही जानकारी मिल पाई है अन्य जानकारियों के साथ हम अपनी अभी अपडेट आपके साथ जरूर करेंगे.GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।