Vijay Sales के द्वारा Festive Celebration Sale की घोषणा की गई है जिसमें कई प्रोडक्ट पर बंपर डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स और होम एप्लायंस पर 70% की छूट भी दी जा रही है। इस सेल में smartphones, televisions, और home appliances पर बंपर छूट दी जा रही है।

कब से कब तक लागू रहेगा यह ऑफर?

बताते चलें कि यह ऑफर ग्राहकों के लिए 12 अक्टूबर की रात से लेकर 14 अक्टूबर तक चलेगा। ग्राहकों के लिए Apple products पर भी बंपर डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट के साथ iPhone 16 series की शुरुवात ₹74,900 से हो रही है। Apple Watches की शुरुवाती कीमत ₹22,900, MacBook prices की शुरुवाती कीमत ₹72,590, और AirPods की शुरुवाती कीमत ₹11,900 तय की गई है।

LED TVs भी ₹8,500 की शुरुवाती कीमत पर उपलब्ध है। वहीं QLED की शुरुवाती कीमत ₹14,990 तय की गई है। ग्राहकों के लिए स्पीकर की शुरुवाती कीमत ₹1,299 और boAt Aavante Bar Theme की शुरुवाती कीमत ₹8,999 तय की गई है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>