VinFast: वियतनाम की इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी विनफास्ट ऑफीशियली भारत में एंट्री करने के लिए तैयार है। तमिल नाडु के अंदर कंपनी अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को लगाएगी। जिससे लोकल 3500 तक नौकरियां जनरेट होगी।

VinFast: इनिशियली 1,640 करोड़ की इन्वेस्टमेंट

अगर कंपनी के इन्वेस्टमेंट की बात करें, तो इनिशियली $200 मिलियन यानी कि लगभग 1,640 करोड़ रुपए इन्वेस्ट करेगी। भारत के अंदर अपने इलेक्ट्रिक गाड़ियों के पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए और भारतीय मार्केट में एक्सपेंड करने के लिए।

VinFast EV

50,000 इलेक्ट्रिक व्हीकल बनेगी

कंपनी का जो असेंबली प्लांट होगा, इनिशियल फेज में हर साल 50,000 इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाए जाएंगे। इस असेंबली प्लांट की जो टोटल कैपेसिटी है, वह 1,50,000 यूनिट की है, फुल ऑपरेशन के दौरान। 2026 से प्रोडक्शन शुरू हो सकती है।

क्लीन एनर्जी इनिशिएटिव

EV एडॉप्शन और क्लीन एनर्जी इनिशिएटिव के चलते और भारत में बढ़ती हुई इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड को देखते हुए कंपनी ने एंट्री करने का फैसला किया है। कंपनी भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार को डायरेक्ट अपने शोरूम के जरिए बेचेगी।