कई प्रवासियों की गिरफ्तारी

KUWAIT में ऐसी कई प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है जो अवैध तरीके से रह रहे थे। Public Authority for Manpower, आंतरिक मंत्रालय, वाणिज्य और Kuwait Municipality ने 711 उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तार किया है।

सभी लोगों ने अक्टूबर में रेजिडेंसी और लेबर लॉ का उल्लंघन किया था

बताते चलें कि Al-Qabas daily की रिपोर्ट के मुताबिक इन सभी लोगों ने अक्टूबर में रेजिडेंसी और लेबर लॉ का उल्लंघन किया था। लास्ट शनिवार को Farwaniya और Dajeej के मार्केट इलाके में 32 उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तार किया गया है।

अपने स्पॉन्सर को छोड़कर बाकी दूसरों के लिए काम करते थे

इस दौरान कई ऐसे कामगारों की भी गिरफ्तारी हुई है जो अपने स्पॉन्सर को छोड़कर बाकी दूसरों के लिए काम करते थे। लेबर लॉ के आर्टिकल 10 के आधार पर कई प्रतिष्ठानों को भी चेतावनी जारी की गई थी। इसके अलावा करीब 450 कामगारों को अवैध काम के आरोप में पकड़ा गया है।

विदेशों में काम कर रहे कामगार, ऐसा न करें

कामगार जो विदेशों में काम करने जाते हैं उनसे अपील की जाती है कि वह कोई भी ऐसी हरकत ना करें जिससे उनकी देश का नाम नीचा हो और उन्हें सजा मिले। अपने स्पॉन्सर के लिए ही काम करें।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।