करीब 15 हजार लोगों को पकड़ा जाएगा

सऊदी आंतरिक मंत्रालय ने रेजिडेंसी, वर्क परमिट और बॉर्डर सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान इन आरोप में करीब 15 हजार लोगों को पकड़ा गया है। यह एक बड़ी संख्या है लेकिन आपको जानकर यह ताज्जुब होगा कि यह सारी गिरफ्तारी महज एक सप्ताह के अंदर की गई है।

बताते चलें कि 28 जुलाई से लेकर 3 अगस्त के बीच जब अधिकारी दौरे पर निकले तो रेजिडेंसी, वर्क परमिट और बॉर्डर सुरक्षा नियमों के उल्लंघन करने 14,509 लोगों को पकड़ा गया।

घुसपैठियों को कर रहे थे मदद

रेजिडेंसी के 8,581, बॉर्डर सुरक्षा नियमों के 4,337 और लेबर लॉ के 1,591 उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तार किया गया है। 420 ऐसे लोग थे जो अवैध तरीके से बॉर्डर पार करने की कोशिश कर रहे थे। 12 ऐसे भी लोगों को पकड़ा गया है जो घुसपैठियों की मदद कर रहे थे।

जो भी व्यक्ति बॉर्डर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर घुसपैठियों को एंट्री में मदद कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त सजा का प्रावधान है। ऐसे लोगों को 15 साल जेल और 1 million riyals का जुर्माना लगाया जाएगा।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।