उम्र केवल एक नंबर है, जीने का अंदाज इस नंबर के साथ नहीं होता फीका 

आप लोगों से यह कहते हुए सुना होगा कि उम्र केवल एक नंबर है। वास्तव में यह बात कुछ लोग साबित भी करते हैं और अपनी जिंदगी का हर एक पल खुशी से बताते हैं। अगर आप खुश रहने के लिए वजह ढूंढने निकलेंगे तो हो सकता है आपका दिन उदास ही बीत जाए लेकिन अगर आप खुद को स्थिर रखते हैं तो बेवजह भी खुशी हासिल कर सकते हैं। खुश रहने और जिंदगी को एंजॉय करने के लिए वजह नहीं ढूंढनी चाहिए।

 

बुजुर्ग व्यक्ति का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल

बताते चलें कि बुजुर्ग व्यक्ति का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो हमें इस बात की सीख देता है कि जिंदगी और उम्र के हर मोड़ पर खुश रहना जरूरी है। यह बुजुर्ग व्यक्ति खुशी से रोड पर अपनी बाइसाइकिल से स्टंट करते दिख रहा है।

थोड़ी थोड़ी बारिश के अंदर वह मस्ती में बाइसाइकिल से स्टंट कर रहा है वह व्यक्ति

वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि थोड़ी थोड़ी बारिश के अंदर वह मस्ती में बाइसाइकिल से स्टंट कर रहा है। किसी ने इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया है और फिर शेयर करते ही यह वीडियो वायरल हो गया है। कोई भी एक बुजुर्ग व्यक्ति से इस तरह के स्टंट की उम्मीद नहीं रखता है, ऐसे में यह वीडियो लोगों को खूब भा रहा है।

आज जीने में ही समझदारी, कल किसने देखा है 

ट्विटर पेज Zindagi Gulzar Hai पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। लोगों ने इस वीडियो पर खूबसूरत कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि हमें जिंदगी आज ही जीना चाहिए और कल का इंतजार नहीं करना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा है कि जिंदगी खूबसूरत है।