स्पोर्ट्स फैन ने किया यह काम 

आपने कई ऐसे लोगों को देखा होगा जो स्पोर्ट्स के बहुत बड़े फैन होते हैं। लेकिन कई लोग इस चक्कर में ऐसा भी काम करते हैं जो उन्हें नहीं करनी चाहिए और इसी वजह से उनकी निंदा भी होती है। ओमान के एक फुटबॉल प्रेमी का ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो हुआ वायरल

बताते चलें कि वायरल वीडियो में वह कह रहा है कि अगर Saudi National Team match हार जाएगी तो वह अपनी पत्नी से शादी तोड़ लेगा और उसे तलाक दे देगा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

कहा अगर सऊदी टीम हार गई तो दे दूंगा तलाक 

यह मैच Saudi और Mexico के बीच था। लेकिन बुधवार को World Cup Group C में मैक्सिको ने सऊदी को हरा दिया। इसी मैच को लेकर उसने कहा था अगर सऊदी टीम हार जाएगी तो वह आप अपनी पत्नी को तलाक दे देगा।

लोग कर रहे हैं शिकायत

हालांकि, व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तलाक दिया या नहीं यह बात साफ नहीं हो पाई है लेकिन लोग उसकी बुराई कर रहे हैं और कह रहे हैं कि फुटबॉल प्रेमियों को अपने दिमाग ठीक रखना चाहिए। अपने स्पोर्ट्स और पर्सनल लाइफ को नहीं जोड़ना चाहिए।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।