विराट कोहली का ऐतिहासिक 50वां शतक

विराट कोहली के द्वारा वनडे में लगाया गया 50वां शतक दर्शकों के साथ साथ क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का भी दिल जीत लिया है। उनकी इस उपलब्धि पर हर भारतवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 117 रनों को पूरा करते हुए शानदार पारी खेला है।

9 चौके और 2 छक्के के इस पारी में उन्होंने पूरे 117 रनों की पारी खेलकर उन्होनें वनडे में 50वां शतक लगाया था। उनके लिए क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प पोस्ट शेयर किया है।

ट्वीट में सचिन तेंदुलकर ने की विराट कोहली की सराहना

ट्वीट में सचिन तेंदुलकर ने लिखा ‘जब मैं पहली बार आपसे भारतीय ड्रेसिंग रूम में मिला था, तो टीम के अन्य साथियों ने आपके साथ मेरे पैर छूने का मजाक उड़ाया था। मैं उस दिन अपनी हंसी नहीं रोक सका। लेकिन जल्द ही, आपने अपने जुनून और कौशल से मेरे दिल को छू लिया।’

‘मैं बहुत खुश हूं कि वह युवा लड़का एक ‘विराट’ खिलाड़ी बन गया है। ‘मुझे इससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती कि एक भारतीय ने मेरा रिकॉर्ड तोड़ा। और इसे सबसे बड़े मंच पर – विश्व कप सेमीफाइनल में – और अपने घरेलू मैदान पर करना सोने पर सुहागा है।’