दुबई में भारतीय दूतावास के द्वारा visa amnesty initiative के तहत हजारों भारतीय प्रवासियों की मदद की जा रही है। बताते चले कि इस प्रोग्राम की शुरुआत 1 सितंबर से की गई थी जिसमें वीजा नियमों का उल्लंघन करने वाले आरोपियों वापस घर लौटने की इजाजत दी जा रही है।

क्या है visa amnesty initiative?

यह प्रोग्राम 1 सितंबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा जिसमें वीजा उल्लंघन करने वाले प्रवासियों को माफ कर उन्हें वापस घर लौटने या नया जीवन शुरू करने की इजाजत दी जाएगी। इसके लिए उन पर कोई पेनाल्टी नहीं लगाई जाएगी।

दूतावास ने जारी किया बयान

इस मामले में दूतावास के द्वारा बयान जारी किया गया है जिसमें बताया गया है कि करीब 4000 लोगों को इस प्रोग्राम के जरिए मदद पहुंचाई गई है। इस दौरान 500 exit permits भी उन प्रवासियों को दिए गए हैं जो वापस भारत लौटना चाहते थे।

इस संबंध में किसी तरह की जानकारी के लिए 24/7 PBSK Helpline पर 800-46342 या फिर 8 बजे सुबह से लेकर शाम 6 बजे तक 050-9433111 पर कॉल कर सकते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>