विदेश यात्रा के इच्छुक यात्रियों के लिए अच्छी ख़बर है। Malaysia ने भारतीय नागरिकों के लिए visa exemption की सेवा को बढ़ा दिया है। अधिकारियों के बारे में जानकारी दी गई है कि भारतीय नागरिकों के लिए वीजा सेवा को 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया गया है।

इस सेवा पर कितने दिन Malaysia में रह सकते हैं भारतीय?

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इस visa exemption की सेवा की मदद से भारतीय यात्री Malaysia में बिना वीजा के 30 दिन तक रह सकते हैं। Malaysia Home Ministry secretary-general Datuk Awang Alik Jeman के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है। इससे ट्रैवल इंडस्ट्री को भी काफी फायदा मिलेगा।

अभी फिलहाल Kolkata और Kuala Lumpur के बीच दो एयरलाइन के द्वारा विमानों की सेवा दी जा रही है। होलीडे सीजन के दौरान यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जाती है ऐसे में इस दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए नए विमान के संचालन की सेवा भी शुरू की जाती है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>