वीजा को लेकर कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध

कुवैत नागरिकों के लिए वीजा को लेकर कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध है। एक आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिस भी नागरिक के पास रेगुलर पासपोर्ट है वह वह 50 से अधिक देशों में बिना पहले वीजा लिए ही प्रवेश कर सकता है। इसके अलावा 11 देशों में प्रवेश के लिए electronic visa प्राप्त कर सकते हैं।

वहीं दुनिया के अलग अलग 32 देशों में एयरपोर्ट पर पहुंच कर वीजा प्राप्त कर सकते हैं। MP Osama Al-Zaid, Foreign Minister Sheikh Salem Al-Sabah ने इस बात की जानकारी दी है कि दुनिया के अलग अलग 104 देशों में प्रवेश के लिए कुवैती नागरिकों को उन देशों के दूतावास से वीजा के लिए आवेदन करना पड़ता है या उनके द्वारा मान्यता प्राप्त ऑफिस से भी वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

करीब 50 देश में बिना वीजा के प्रवेश की अनुमति

इसके अलावा यह भी जानकारी दी है कि दुनिया में करीब 50 ऐसे देश हैं जहां प्रवेश के लिए कुवैती नागरिकों को पहले से वीजा लेने की जरूरत नहीं होती है। ऐसे 10 देश यूरोप में हैं, 3 ऑस्ट्रेलिया और उसके आस पास के क्षेत्र में और 4 अफ्रीका में, 13 अमेरिका में, 7 एशिया और 13 अरब देशों में हैं।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>