संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले लोगों के लिए अपडेट जारी किया गया है। ऐसे लोग जो उमराह पर जाने के प्लानिंग कर रहे हैं उन्हें अपने स्वास्थ्य संबंधित कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। रमजान का महीना करीब 1 मार्च से शुरू होने वाला है जिसके बाद तीर्थ यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इस दौरान तीर्थ यात्रियों को अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना चाहिए।
तीर्थ यात्रियों के लिए टीकाकरण है जरूरी
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार सभी लोगों के लिए टीकाकरण काफी जरूरी है। रमजान का महीना ऐसा समय होता है जिस वक्त भारी संख्या में देश-विदेश के नागरिक सऊदी तीर्थ यात्रा करते हैं। तीर्थ यात्रियों को meningococcal infections का टीका लेना काफी जरूरी होता है।
यह सलाह दिया गया है कि जो भी व्यक्ति मक्का जाना चाहते हैं उन्हें अपने स्वास्थ्य हेल्थ केयर क्लीनिक से पहले कंसल्ट कर लेना चाहिए। उन्हें जरूरी टीकाकरण भी लेना होगा। तीर्थ यात्रियों के लिए influenza, RSV, meningococcal सहित कई टीका का लेना जरूरी है। सुरक्षा के लिए यह काफी जरूरी है।