नियमों का किया उल्लंघन

सऊदी में वीजा से जुड़े नियमों के उल्लंघन के मामले में 14,133 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी लोगों पर residency, work और border security regulations के उल्लंघन का आरोप है। सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाती रहती है ताकि उन्हें पकड़ा जा सके।

एक सप्ताह के अंदर सभी लोग हुए गिरफ्तार

बताते चलें कि यह गिरफ्तारी 24 से 30 नवंबर के बीच की गई है। आरोपियों को residency rules के खिलाफ 8,148 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अवैध तरीके से बॉर्डर क्रॉस करने के आरोप में 3,859 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लेबर कानून से जुड़े नियमों के उल्लंघन में 2,126 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 

अवैध प्रवेश की कोशिश

इस दौरान उन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है जो अवैध तरीके से बिना वीजा पासपोर्ट और जरूरी कागज के सऊदी में प्रवेश की कोशिश कर रहे थे। ऐसे 377 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो अवैध तरीके से इन लोगों को प्रवेश में मदद कर रहे थे।

 

सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा हमेशा ही इस तरह की जांच चलती रहती है ताकि आरोपियों को पकड़ा जा सके। अगर कोई व्यक्ति विदेश में काम आने जाने वाला है तो उसे इन बातों का ध्यान रखना चाहिए और पूरे कागजात और कानूनी प्रक्रिया से ही प्रवेश करना चाहिए।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।