आज से चालू हुआ Vishwakarma Yojana. मिलेगा 3.2 लाख रुपये तक का सहयोग. सरकारी फॉर्म हुआ जारी

Lov Singh17 September 20231 min read9 viewsIndia

Vishwakarma Yojana: विश्वकर्मा जयंती (Vishwakarma Jayanti) के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज ‘पीएम विश्वकर्मा’ (PM Vishwakarma Yojana) योजना को लॉन्च कर दिया है।

PM Vishwakarma Yojana 2023 को केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के बजट सत्र में पेश किया था। साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर भी पीएम मोदी ने ऐलान किया था।

What Is Vishwakarma Yojana: क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 5 फीसदी की ब्याज दर के साथ 1 लाख रुपये पहली किश्त, दो लाख रुपये दूसरी किश्त के तौर पर लोगों को लोन दिया जाएगा। इसके साथ ही कारीगरों को बेसिक और एडवांस ट्रेनिंग भी दी जाएगी। योजना के लाभार्थियों को 15,000 रुपये के टूलकिट भी मुहैया कराए जाएंगे। इसके अलावा लाभार्थियों को स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान रोजाना 500 रुपये दिए जाएंगे।

कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन?

इस योजना के लिए बायोमेट्रिक बेस्ड पीएम विश्वकर्मा पोर्टल (PM Vishwakarma portal) का इस्तेमाल करके कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से विश्वकर्माओं का फ्री रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इस योजना के लाभार्थियों को सरकार की ओर से सर्टिफिकेट और आईडी भी मिलेगी।

इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, व्यवसाय का प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट नंबर की डिटेल, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) जैसे तमाम डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी।

Share:

Comments

Leave a comment