बड़ी संख्या में कामगार जाते हैं काम करने

भारत से बड़ी संख्या में कामगार काम करने के लिए खाड़ी देशों में जाते हैं। भारतीय एयरलाइन Vistara ने इस बात की जानकारी दी है कि मुंबई से दोहा के लिए जल्द ही डायरेक्ट विमानों का संचालन शुरू किया जायेगा। एयरलाइन ने अपने बयान में जानकारी दी है कि 15 दिसंबर से नई सेवाओं का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

चार साप्ताहिक उड़ानों की दी जाएगी सेवा

एयरलाइन के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि दोहा और मुंबई के बीच चार स्पाताहिक उड़ानों का संचालन किया जाएगा। A321neo aircraft के जरिए यह सेवाएं दी जायेंगी। एयरलाइन के Chief Executive Officer Vinod Kannan ने कहा है कि नई उड़ानों की घोषणा कर काफी उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा है कि इस सेवा के शुरू होने से खाड़ी देशों में उनकी मौजूदगी दर्ज होगी वहीं यात्रियों को भी सहूलियत मिलेगी। यह एयरलाइन अभी फिलहाल दिल्ली और मुंबई से दुबई, अबू धाबी, शारजाह, Dammam और Jeddah, और मस्कट के लिए विमानों की सेवा प्रदान कर रहा है।