पूरी खबर एक नजर,

  • एक ही इंजन पर फ्लाइट को उड़ाया
  • बैंकॉक से दिल्ली आ रही थी विमान 

यात्रा करने से डरने लगें हैं लोग 

भारतीयों विमानों में खराबी और इमरजेंसी लैंडिंग की खबरों का आए दिन पन्नों पर छपना चिंता का विषय है। विमानों में बरती गई छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। पिछले कई महीनों में स्पाइसजेट की कई विमानें दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची हैं। स्थिति ऐसी है कि अगर किसी को विमानों का उपयोग करने की जरूरत पड़ रही है तो वह दो बार जरूर सोचता है।

मिली जानकारी के अनुसार विस्टारा एयरलाइंस (Vistara Airlines) के विमान भी दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचा है। यह घटना मंगलवार की है जब Vistara Airlines की फ्लाइट बैंकॉक से दिल्ली आ रही थी।

सभी यात्री सुरक्षित

फ्लाइट ने बिना किसी परेशानी के उड़ान भरी थी लेकिन उड़ान भरने के तुरंत बाद ही इंजन हवा में ही खराब हो गया। लेकिन फिर भी विमान को एक ही इंजन के सहारे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया। एयरलाइन ने बताया है कि सभी यात्री सुरक्षित है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।