काफ़ी कम कीमत में की जा सकती है देश विदेश की यात्रा

Monsoon की शुरुवात हो चुकी है। इस दौरान अगर आप कहीं यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Vistara Airline की तरफ से यात्रियों के लिए सेल की घोषणा की गई है जिसके तहत वह कई स्थानों पर किफायत कीमत में यात्रा कर सकते हैं। इस सेल के तहत देश विदेश की यात्रा काफी कम कीमत में की जा सकती है।

इस सेल के तहत एयरलाइन यात्रियों को घरेलू विमानों की सुविधा मात्र ₹1,499 और विदेश यात्रा की सुविधा ₹11,799 में प्रदान कर रहा है। एयरलाइन ने इस बात की जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी है।

ऑनलाइन अपने ट्वीट में यह बताया है कि

“Enjoy discounted fares across our international destinations with the Monsoon Sale! Book your tickets by 04-July-2023 for travel till 23-March-2024. T&C apply,”

कब तक कर सकते हैं इस सेल के तहत टिकट की बुकिंग?

Vistara ने ट्विटर के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है कि इस सेल का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को अपनी फ्लाइट की बुकिंग 04 July 2023 तक कर लेनी होगी।

इस दौरान बुक किए गए टिकट पर कब तक कर सकते हैं यात्रा?

इस सेल के तहत टिकट बुकिंग के बाद आप इस टिकट पर 23 मार्च 2024 तक यात्रा कर सकते हैं। यानी कि इस सेल के दौरान बुक किए गए टिकट पर यात्रियों को July 1, 2023, से लेकर March 23, 2024 तक यात्रा का मौका मिलेगा।

कहां से कर सकते हैं बुकिंग?

एयरलाइन की वेबसाइट www.airvistara.com, iOS और Android mobile apps, Vistara Airport Ticket Offices (ATOs), Call Centre, और Online Travel Agencies (OTAs) या travel agents के जरिए कर सकते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>