Vistara flight UK531 की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

17 फरवरी को मुंबई से हैदराबाद जा रही Vistara flight UK531 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। विमान के उड़ान भरने के 30 मिनट के अंदर ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। Vistara airlines के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है कि तकनीकी खराबी के कारण ऐसा करना पड़ा है।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने दी जानकारी

बताते चलें कि Vistara airline के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी है कि 17 फरवरी 2024 को मुंबई से हैदराबाद जा रही फ्लाईट में प्रस्थान के बाद आधे घंटे के अंदर ही तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके बाद पायलट ने तुरंत विमान को मोड़ लिया और Chhatrapati Shivaji Maharaj International airport, Mumbai पर सुरक्षित लैंड कराया। प्रवक्ता के अनुसार तकनीकी खराबी के कारण ही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।

यात्रियों की हर संभव सहायता की गई। उन्हें रिफ्रेशमेंट दिया गया। एयरलाइन ने कहा है कि यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है। यात्रियों की सुरक्षा हर तरह से अनिवार्य है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>