भारत में जल्द ही लॉन्च होंगे Vivo के यह स्मार्टफोन

Vivo भारत में जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने घोषणा किया है कि  T2 5G और Vivo T2x 5G को भारत में 11 अप्रैल को लॉन्च किया जायेगा। यह बजट स्मार्टफोन Flipkart के जरिए खरीदे जा सकेंगे। आइए जानते हैं कि इसके फीचर्स और कीमत क्या होंगे।

क्या होगी स्मार्टफोन की खासियत?

हालांकि, कंपनी की तरफ से इससे संबंधित अधिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्मार्टफोन ड्यूल सेटअप होगा। 1300 nits की peak brightness, 6000000:1 contrast ratio और 360Hz touch sampling rate के साथ full HD+ AMOLED screen दिया जाएगा। स्टोरेज की बात करें तो इनमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज हो सकती है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 695 से लैस हो सकता है।

कम्पनी ने स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन केबारे में अधिक जानकारी नहीं दिया है।

क्या हो सकती है कीमत?

Vivo T2 5G और T2x 5G की कीमत 20,000 रुपये के अंदर होने की संभावना है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>