जल्द ही लॉन्च हो रहा है यह धांसू स्मार्टफोन, जानिए कैसा होगा Vivo का अगला मॉडल
Vivo जल्द ही लॉन्च करेगा यह स्मार्टफोन
Vivo कंपनी जल्द ही नया स्मार्टफोन Vivo Y100 लॉन्च करने वाला है। इसके फीचर्स सहित कीमत की जानकारी लॉन्च के पहले ही सामने आ चुकी है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। हालांकि, यह स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च हो सकते हैं।

क्या है Vivo Y100 के फीचर्स?
यह स्मार्टफोन 8GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जायेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस 16 फरवरी से खरीदा जा सकेगा। यह स्मार्टफोन 6.38-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। स्क्रीन की ब्राइटनेस 1,300 निट्स तक हो सकती है। इसमें 8GB तक RAM और 128GB तक का स्टोरेज हो सकता है।
कैमरा के बात करें तो इसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा हो सकता है। वहीं 4500mAh की बैटरी हो सकती है जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
क्या हो सकती है इसकी कीमत?
8GB+128GB variant की कीमत 24,999 रुपए हो सकती है।




