जल्द ही लॉन्च किया जायेगा नया स्मार्ट फोन

Vivo कंपनी के द्वारा भारत में जल्द ही नया स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है। यह बताया गया है कि Vivo Y200 5G क भारत में लॉन्च किया जाने वाला है। अगर आप अभी फिलहाल में स्मार्टफोन लेने का विचार कर रहे हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। भारत में इस स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

क्या है Vivo Y200 5G की खासियत?

बताया गया है कि Vivo Y200 5G की खासियत की बात करें तो यह Qualcomm Snapdragon 4 Gen 1 processor से लैस है। इसमें 8GB LPDDR 4X RAM और 128GB of storage दिया गया है। 8 GB का एक्सटर्नल RAM दिया गया है। इसमें 6.66-inch 120Hz Ultra Vision AMOLED punch-hole display भी दिया गया है। 64 MP GW3 sensor भी दिया गया है।

वहीं इसमें 44W fast charge के साथ 5,000 mAh battery दिया गया है। यह स्मार्टफोन 0 से लेकर 50% बैटरी 19 मिनट में चार्ज हो जाता है। इसकी खरीद पर SBI, Induslnd, Bank of Baroda कार्ड पर डिस्काउंट ऑफर प्राप्त कर सकते हैं।

क्या है कीमत?

इस स्मार्ट फोन की कीमत की बात करें तो 8GB RAM और 128GB variant वाले Vivo Y200 5G की कीमत ₹21,999 है। इस स्मार्ट फोन को Desert Gold और Jungle Green दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जा रहा है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>