Vivo Y200e: हाल ही में Vivo ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y200e 5G की लॉन्च डेट का खुलासा किया। अब एक लेटेस्ट रिपोर्ट से इस फोन की स्टोरेज वेरिएंट, कीमत और मुख्य फीचर का पता चला है।

Vivo Y200e: कीमत ₹19,999 से शुरू?

लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार इस फोन की कीमत भारत में ₹19,999 से शुरू हो सकती है। यह फोन भारत में 2 स्टोरेज वेरिएंट के साथ डेब्यू करेगा। पहला 6GB रैम और 128GB स्टोरेज, दूसरा 8GB रैम और 128GB स्टोरेज।

Vivo Y200e 5G
Vivo Y200e 5G

स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट

फोन में ऑरेंज और ब्लू कलर ऑप्शन मिलेगा। इसके साथ ही ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस फोन में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट दिया जाए। इसमें 6.67-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ।

ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा

फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP और सेकेंडरी कैमरा 2MP का होगा, फ्रंट कैमरा 16 MP का दिया जाएगा। फोन में 5,000 mAh की बैटरी मिलेगी, जो 44 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।