Vivo Y28 5G: वीवो कंपनी ने भारत के अंदर अपनी Y सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन का नाम Y28 5G है। बजट सेगमेंट के अंदर कंपनी ने इस फोन को लॉन्च किया है और इसके अंदर कई कमाल के फीचर भी मिलेंगे।

Vivo Y28 5G: कीमत 13,999 से शुरू

इस फोन के अंदर टोटल 3 वेरिएंट को ऑफर किया गया है। बेस वेरिएंट जिसके अंदर 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगी, उसकी कीमत 13,999 से शुरू है। दूसरे 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,499 से शुरू है।

Vivo Y28 5G

ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलेगा

तीसरा वेरिएंट जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगी, उसकी कीमत 16,999 से शुरू होती है। इस स्मार्टफोन को आप ऑनलाइन अमेजॉन इंडिया, रिलायंस डिजिटल और ऑफलाइन मार्केट में Vivo रिटेल आउटलेट से खरीद सकते हैं।

इस 5G फोन के मुख्य फीचर्स

इस फोन में 50 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा और साथ ही में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी ऑफर किया गया है, सेल्फी के लिए फ्रंट साइड में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। फोन में जान भरने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है।