Vivo का नया स्मार्टफोन जल्द हो सकता है लॉन्च 

Vivo जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नया स्मार्टफोन Y-Series का हो सकता है। इसे Vivo Y78+ नाम दिया जा सकता है। इसके कुछ फीचर्स भी सामने आए हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या होगी Vivo Y78+ की खासियत?

दरअसल, इस स्मार्टफोन को Vivo Y78+ नाम से केवल चीन में बेचा जाएगा। अगर बात ग्लोबल मार्केट की करें तो Vivo Y78 ग्राहकों के लिए आ सकता है। इस स्मार्टफोनमें ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है। इसमें 4900mAh की बैटरी हो सकती है। इसके बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

वहीं अभी फिलहाल कंपनी Vivo Y11 (2023) launch करने की तैयारी में है। इसके फीचर्स की जानकारी लीक हुई है जिसके मुताबिक इसमें 6.5-inch IPS LCD display, Full HD+ resolution स्क्रीन दिया गया है। यह स्मार्टफोन MediaTek processor से लैस हो सकता है। इसमें 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज हो सकता है। 18W fast charging support वाली 5,000mAh battery हो सकती है। मार्च के आखिरी तक इसे लॉन्च किया जा सकता है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>