2 नवंबर को भारत में दमदार इंजन और नए फीचर्स साथ लॉन्च हो रही है ये गाड़ी. इंटीरियर और एक्सटीरियर में भी होगा बदलाव!

Mohd. Irfan1 November 20231 min read2 viewsIndia

Taigun GT Edge Trail Edition: फॉक्सवैगन इंडिया कंपनी भारत के अंदर अपनी टाईगुन एसयूवी पर बेस्ड नए स्पेशल एडिशन को लॉन्च करने जा रही है और ऑफिशियल लांच से पहले ही, इसके बारे में कई सारी डिटेल सामने आई है, जो नीचे आर्टिकल में बताई गई है और लॉन्च डेट भी सामने आ चुकी है।

Taigun GT Edge Trail Edition: 2 नवंबर को होगा लॉन्च

इस गाड़ी का ये स्पेशल एडिशन भारत के अंदर 2 नवंबर 2023 को कंपनी की तरफ से ऑफीशियली लॉन्च किया जाएगा। इस गाड़ी में 2 कलर ऑप्शन के साथ-साथ 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन ऑफर किया जाएगा, इंटीरियर और एक्सटीरियर में ‘Trail’ की बेजिंग भी देखने के लिए मिलेगी, दूसरे और कई बदलाव के साथ।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

एक्सटीरियर में मिलेंगे ये सभी फीचर्स

इस अपकमिंग स्पेशल एडिशन के एक्सटीरियर में फंक्शनल रूफ बार मिलेंगे और साथ ही में ‘Trail’ की बेजिंग मिलेगी टेल गेट के साथ-साथ रियर फेंडर में भी और 17 इंच के पेंटेड ब्लैक कलर के एलाय व्हील और जो ब्रेक कैलीपर है, वह भी लाल शेड में दिए जाएंगे और इस स्पेशल एडिशन में डीप ब्लैक पर्ल और कार्बन स्टील ग्रे मैट जैसे कलर्स मिलेंगे।

इंटीरियर में हुए है ये सभी बदलाव

टाईगुन गाड़ी के इस अपकमिंग स्पेशल एडिशन में इंटीरियर के अंदर भी बदलाव किए गए हैं, इस स्पेशल एडिशन में काले रंग की लेदरेट सीट मिलेगी, वाइल्ड चेरी रेड स्टिचिंग के साथ और सीटों के ऊपर ‘Trail’ की बेजिंग भी मिलेगी, इसके साथ ही इस पैकेज में एल्युमिनियम पैडल और लाल एंबिएंट लाइट भी ऑफर की जाएगी।

Share:

Comments

Leave a comment