Creta N Line 11 मार्च 2024 को भारत में लॉन्च होंगी

हाल ही में हुंडई इंडिया कंपनी ने अपनी अपकमिंग क्रेटा एन लाइन (Creta N Line) एसयूवी की बुकिंग को ओपन किया था। 11 मार्च 2024 को भारतीय मार्केट के अंदर यह ऑफीशियली लांच होगी। इसका बुकिंग टोकन अमाउंट ₹25,000 है।

8 महीने का वेटिंग पीरियड

अभी यह गाड़ी भारत में लॉन्च नहीं हुई है, लेकिन उससे पहले ही इसका वेटिंग पीरियड आ गया है। कई सोर्स के मुताबिक इस दमदार एसयूवी पर 5 से लेकर 8 महीने के बीच का वेटिंग पीरियड है। इसकी डिलीवरी मई 2024 के महीने से शुरू होगी।

Hyundai Creta N Line

2 वेरिएंट में ऑफर की जाएगी

कंपनी की तरफ से यह 2 वेरिएंट में ऑफर की जाएगी  N8 और N10  इसमें 1.5-लीटर टर्बो-पैट्रोल पावरफुल इंजन दिया जाएगा, जो  6-स्पीड, मैनुअल और 7-स्पीड DC गियरबॉक्स के साथ लिंक होगा। इसके रियर और फ्रंट प्रोफाइल में बदलाव होंगे।

कीमत 21 से 23 लाख के बीच?

रेगुलर मॉडल के मुकाबले में इसके अंदर कई बदलाव होंगे और कई नए फीचर को ऐड भी किया जाएगा। जैसे कि इसकी जो रियर और फ्रंट साइड प्रोफाइल है, वह पूरी तरह से नई होगी। भारत में इसकी कीमत 21 से 23 लाख के बीच हो सकती है।