SBI के ग्राहकों के लिए खुशखबरी

आजकल करीब करीब सभी सुविधाओं को डिजिटल करने की कोशिश की जा रही है। ऐसा होने के बाद ग्राहकों को काफी आसानी और राहत मिल रही है। इसी कड़ी में एसबीआई ने एक और घोषणा की है। एसबीआई में सेवा शुरू की है जिसकी मदद से अब बैंक के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पेंशनर्स को अब पेंशन की स्लिप (Pension Slip) प्राप्त करने के लिए ब्रांच में नहीं जाना होगा। बैंक पेंशन धारकों का पेंशन स्लिप उनके घर ही पहुंचा देगा।

कैसे होगा काम?

कहा गया है कि स्टेट बैंक के ग्राहक अब कभी भी और कहीं भी पेंशन स्लिप प्राप्त कर सकते हैं। बैंक ने इस बात की जानकारी खुद ट्विटर के माध्यम से दी है। एसबीआई ग्राहकों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9022690226 पर Hi लिखकर वॉट्सऐप करना होगा। इसके बाद आपके वॉट्सऐप पर पेंशन स्लिप भेज दी जाएगी।

सबसे पहले 9022690226 पर Hi मैसेज भेजना होगा। फिर एसबीआई की ओर से एक मैसेज मिलेगा, जिसमें आपको बैलेंस की जानकारी, मिनी स्टेटमेंट और पेंशन स्लिप की जानकारी के लिए 3 ऑप्शन दिए जाएंगे।

पेंशन स्लिप में कौन सी जानकारी होगी?

इस पेंशन स्लिप में बचत या चालू खाते में जमा किए गए पेंशन की पेमेंट की डिटेल्स होगी। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

FD करने वाले लोगो को झटका. जानिए देश के सारे बैंक का नया Fixed Deposit. सरकारी और प्राइवेट सबकी लिस्ट

FD करने वाले लोगो को झटका. जानिए देश के सारे बैंक का नया Fixed Deposit. सरकारी और प्राइवेट सबकी लिस्ट