वाहन चालकों के लिए जारी किया गया अलर्ट

संयुक्त अरब अमीरात में वाहन चालकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। अबु धाबी और दुबई में वाहन चालकों को एक्स्ट्रा सावधान रहने की जरूरत है। National Center of Meteorology (NCM) के द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। मौसम को लेकर रेड और येलो अलर्ट जारी किया गया है। कहा गया है कि कई इलाकों में लो विजीविलिटी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कई इलाकों में गहरा कोहरा छाने की जानकारी दी गई है

बताया गया है कि Ajban, Sweihan, Al Wathba और अबू धाबी के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ था। इसके अलावा दुबई के के कई वेस्टर्न इलाके सहित Jebel Ali, Dubai Investments Park (DIP), और Al Quoz में कोहरा बढ़ता जायेगा।

इसके साथ हवाएं भी चलेंगी। हवाओं के साथ डस्ट भी उड़ने की संभावना है। कहा गया है कि तापमान 32 से लेकर 36°C तक रहेगा। वहीं एवरेज तापमान 12 से लेकर 18°C तक रहेगा। वहीं आद्रता की बात करें तो कोस्टल इलाके में 70 से 90 फीसदी रहेगी। पहाड़ी इलाकों में आद्रता 55 से लेकर 75 फीसदी रहेगी।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>