सऊदी में बाढ़ के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मक्का और जेद्दा में पूरा पानी भर गया है। सऊदी के मक्का और मदीना में तुफान, भारी बारिश और बर्फबारी के कारण सामान्य जन जीवन पर नकारात्मक असर पड़ा है।

पानी में फंसी कार और लोगों के लिए राहत बचाव कार्य जारी

इस बात की जानकारी दी गई है कि कई कार पानी में फंसी हुई है। वहीं लोगों को बचाने के लिए अलग अलग इलाकों में राहत बचाव कार्य भी किया जा रहा है। इससे संबंधित कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Al-Awali locality में फंसे बच्चों को बचाया जा रहा है। इसके अलावा एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे एक व्यक्ति delivery boy को बचाते हुए दिख रहा है।

सऊदी के Meteorological Department के द्वारा Mecca, Madinah और जेद्दा में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। यहां पर लगातार बाढ़ की स्थिति बन रही है और पिछ्ले कई सालों में लोगों की जान भी गई है। इसलिए सावधानी काफी जरूरी है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>