लोग अपनी नींद से कमा रहे हैं पैसा 

लोग पैसे कमाने के लिए तरह तरह के काम करते हैं और कड़ी मेहनत करते हैं। अगर कोई सोने को महत्व देगा, और हमेशा सोया रहेगा तो उसका जीवन सुस्त पड़ जाएगा और उसे आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा। यह एक जेनरल सोच है। लेकिन कुछ लोग मात्र सोकर ही लाखों कमा रहे हैं। अपनी नींद से पैसा कमाने का यह जरिया लोगों को खूब भाया और यह ट्रेंड 2017 में शुरू हुआ था। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

21 वर्षीय शख्स ने नींद से कमाए लाखो

Super Mainstream चैनल का मात्र 21 वर्षीय शख्स अकेले सोते हुए अपनी नींद का वीडियो लाइव रिकॉर्ड करता है और फिर उसे पोस्ट कर देता है। लोग जितना अधिक उसके वीडियो को देखते हैं उसे उतना अधिक पैसा मिलता है। यह youtuber सोने की कोशिश करता है लेकिन इसके फैंस Alexa स्पीकर के माध्यम से जगाने का प्रयास करते हैं।

इससे एक हफ्ते में 2 लाख रुपये की कमाई हो जाती है। Sleep Stream में लोगों की रुचि बढ़ रही है और उसके दर्शकों की संख्या बढ़ रही है। एक और youtuber ने इसी से साढ़े तीन लाख रुपए कमा लिए थे।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।